best news portal development company in india

माखन चोरी और गोवर्धन पूजा की कथा ने मोहा मन, डॉ. युवराज सिंह ने किया पंडित नीलेश शुक्ला का सम्मान

SHARE:

फर्रुखाबाद ,अमृतपुर,  आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनपद की तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर में अमित सिंह चौहान के यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित नीलेश शुक्ला ने अपनी मधुर वाणी से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कथा के छठवें दिन डॉ. युवराज सिंह कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कथावाचक पंडित नीलेश शुक्ला का पटका पहनाकर सम्मान किया और उनके मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। इस दौरान भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए।

पंडित नीलेश शुक्ला ने कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला और गोवर्धन पूजा के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने इन प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति और गोवर्धन पूजा के धार्मिक महत्व को समझाया। उनकी मधुर वाणी और भावपूर्ण कथा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ग्राम पिथनापुर में लगातार छह दिनों से चल रही इस कथा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का रसपान कर रहे हैं। कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का संगम देखने को मिल रहा है। आयोजक अमित सिंह चौहान की ओर से क्षेत्रवासियों से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें