best news portal development company in india

रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सजा गोल्डन जुबली समारोह, सेवा और समर्पण का दिया संदेश

SHARE:

कायमगंज, फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – 
गोल्डन जुबली दीक्षान्त समारोह में गरीब व असहाय बच्चों को 50 साइकिल वितरित व नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम कर प्रस्तुति दी गईं। मुख्य अतिथि द्वारा
मुख्य प्रोजेक्ट की स्वीकृति भी दी गई।
लायन्स क्लब के अधिष्ठायन समाहरोह का शुभारम्भ गणेश बंदना व दीप प्रज्जुलित कर किया गया। मुख्य अतिथि जितेन्द्र चौहान ने क्लव द्वारा वर्ष भर के कार्यों की प्रशंशा की। उन्होंने अध्यक्ष सत्य प्रकाश अग्रवाल को बधाई दी व गोल्डन वर्ष में गोल्डन कार्यक्रम के लिए कहा उन्होंने क्लव द्वारा सहयोग की भी सराहना की।
कार्यक्रम के लायन्स क्लव मुख्य अतिथि द्वारा सत्य प्रकाश अग्रवाल को अध्ययन मनोनीत किया गया।

विशिष्ट अतिथि ला0 अभिनव सिंह,ला0अनिल अरोड़ा,ला0 रजत अग्निहोत्री,ला0 थिन शरण त्रिपाठी, ला0 ज्ञान प्रकाश गुप्ता, ला0 शरद अग्निहोत्री,निवर्तमान ला0 मिथलेश अग्रवाल, ला0 विनोद गंगवार,ला0 नीरज अग्रवाल,ला0 सुधीर गुप्ता, ला0 नीलेश गुप्ता द्वारा 50 बच्चों को आइकिल वितरित की गईं। इस दौरान नए पदाधिकारी नेहा अग्रवाल,योगेश चंद्र तिवारी, अजय रस्तोगी, सुधीर गुप्ता, को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि द्वारा मोनिका गुप्ता को उसकी शिक्षा के लिए ₹80000 की चेक वितरित की गई। क्लब द्वारा आए हुए अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।


स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वर्ष भर के कार्यक्रमों का ब्योरा प्रस्तुत किया। गोल्डन जुबली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ड्रीम प्रोजेक्ट स्कूल व अस्पताल को है ना दिलाने का आश्वासन दिया गया डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत बंधन किया और लायंस क्लब द्वारा कराए गए कार्यक्रमों को आगे भी करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष सत्य प्रकाश अग्रवाल ने आख्या दी की गोल्डन जुबली में हमारा प्रयास रहेगा कि हम क्लब द्वारा नए युवाओं को साथ लेकर ड्रीम प्रोजेक्ट को आगे बढाये व नए कीर्तिमान स्थापित करें।

इस अवसर पर रजनी गोयल, मोनिका अग्रवाल,लक्ष्मी नारायण अग्रवाल,शंभू शरण अग्रवाल,आशांक अग्रवाल, किशन गुप्ता, कुलदीप शर्मा,बलवीर सिंह, दिनेश गंगवार,सुधीर जैन, प्रतीक ओम कश्यप, श्याम शर्मा,नमीता अग्रवाल, नैतिक सिंह, अनिल अग्रवाल, सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें