best news portal development company in india

8 वर्षीय बालिका लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

SHARE:

कायमगंज,फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट – घसिया चिलौली गांव में 8 वर्षीय बालिका लापता हो गई। पुलिस ने तलाश शुरू की है।
नगर से सटे गांव घसिया चिलौली में आठ वर्षीय बालिका रविवार से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता न चलने पर परिवार ने मंगलवार को पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा और सीओ राजेश कुमार द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। किराए के मकान में रहने वाली बसंती देवी ने बताया कि उनकी बेटी संजना रविवार को घर के बाहर खेल रही थी, तभी से गायब है। उन्होंने मोहल्ले वालों से भी मदद मांगी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बसंती तंबाकू गोदाम में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं, जबकि पति जय सिंह बीमारी के कारण घर पर ही रहते हैं। बसंती ने बताया कि उनके पांच बच्चे रिंकू, टिंकू, राज, संजना और मानिक हैं। संजना के गुम होने से परिवार बेहद चिंतित है। पुलिस टीम ने बच्ची की तलाश तेज कर दी है।

Leave a Comment