best news portal development company in india

‘ज्योति पुंज’ से रोशन हुई बाबू बृजनंदन लाल की विरासत, 134वीं जयंती पर जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

SHARE:

फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – बढ़पुर स्थित उत्सव भवन में बैरिस्टर बाबू बृजनंदन की 134 वी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष न्यायाधीश सर्वेश कुमार विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस संस्था के महासचिव रामानंद कटियार व रेड क्रॉस संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, विधायक सुरभि गंगवार ,पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, महेंद्र सिंह कटियार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते अजय कटियार ,संस्था के अध्यक्ष आदित्य कटियार ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस अवसर पर सभी अतिथियों को बुके और माला पहनकर सम्मानित किया गया l इसके बाद बैरिस्टर बाबू बृजनंदन लाल जी की जन्म जयंती पर प्रकाशित स्मारिका ज्योति पुंज का भी विमोचन किया गया l इसके बाद जवाहर सिंह गंगवार ने बाबूजी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबू जी के जिले और समाज के प्रति किए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फर्रूखाबाद के बढ़पुर में जन्मे बाबू बृजनंदन लाल जी ने अंग्रेजी हुकूमत से संघर्ष कर सहकारिता बैंक की स्थापना की और कृषकों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया। उन्होंने किसानों तथा जनता पर लगने वाले लगान व मालगुजारी को कम कराया।
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विधान परिषद सदस्य के रूप में 6 वर्षों तक कार्य करते हुए उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर जिले, ब्लॉक व ग्राम स्तर पर शासकीय महिला विद्यालय खुलवाने के प्रस्ताव पारित करवाए। हम सभी को मिलकर फतेहगढ़ चौराहा या अन्य जगह उनकी प्रतिमा का की स्थापना करनी चाहिए l महेंद्र सिंह कटियार ने कहा कि बाबूजी ने शिक्षक को आगे बढ़ते हुए क्रिश्चियन इंटर कॉलेज हेतु अपनी निजी भूमि दान दी। मिशन अस्पताल बनवाने के लिए भूमि दान की l वही न्यायाधीश सर्वेश कुमार ने कहा कि सभी बच्चों को बाबूजी को पढ़ने की जरूरत है उनके ऊपर लिखी गई किताब युवा पीढ़ी जरूर पड़े जिससे कि वह जान पाए कि उनके बीच उनके पूर्व द्वारा क्या किया गया है उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को अपने पूर्वजों को याद रखना चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए l रेड क्रॉस संस्था के प्रदेश महासचिव रामानंद कटियार ने कहा कि बाबू बैरिस्टर बृजेंद्र लाल जी एक महापुरुष से काम नहीं थे जिन्होंने समाज और अन्य समाज के लिए जमीन दान करने के साथ-साथ बढ़पुर ब्लॉक आदि सरकारी भवनों हेतु अपनी निजी भूमि आवंटित की। वे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अभिन्न मित्र थे और दोनों ने इंग्लैंड में साथ-साथ ‘बार एट लॉ’ की पढ़ाई की थी। उन्होंने यह भी कहा कि जब उनको पता लगा कि उनको बाबूजी के कार्यक्रम में जाना है तो उन्हें अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कार्य इस कार्यक्रम में आना उचित समझा उन्होंने कहा कि जो भी होगा वह बाबूजी और उनके परिवार के लिए करेंगे l वही विधायक सुरभि गंगवार ने कहा कि आज जब उन्होंने बाबूजी के बारे में गंभीरता से जाना है तो उनको बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि वह उड़ी परिवार की बहू है उन्होंने कहा कि विधानसभा में बाबूजी जी द्वारा किए गए कार्यों को जरुर उठाएंगे और बताएंगे कि हमारे फर्रुखाबाद में बाबू बैरिस्टर बृजनंदन लाल जी द्वारा क्या-क्या किया गया जब हमारा देश आजाद नहीं था और अंग्रेजों का शासन था कोई भी पार्टी नहीं थी तब उन्होंने जात बिरादरी को ना देखते हुए सभी वर्ग के हितों के कार्य के लिए अपनी भूमि अस्पताल और शिक्षण संस्थान बनवाई यह उनके पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है l रेड क्रॉस संस्था के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह द्वारा कहा गया कि जब उन्होंने बाबू बैरिस्टर वीरेंद्र लाल जी के विषय में जाना तो उनको बहुत गर्व महसूस हुआ कि ऐसी शख्सियत की जयंती के अवसर पर उनको पहुंचने का मौका मिल रहा है l कार्यक्रम में पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कनौजिया द्वारा किया गया

इस अवसर पर अध्यक्ष आदित्य कटियार, बार एसोसिएशन के महासचिव कुमार सिंह यादव, किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अजय कटियार ,उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, कोषाध्यक्ष विभव जी लाल, संगठन मंत्री अंकुर कटियार, रजत कुमार, राजेश सैनी, मीडिया प्रभारी सचिन कटियार, विनीत कटियार , दीपक कटियार, उत्कर्ष दीक्षित, रजत कुमार, रितेश वर्मा, संजू कटियार, सुमित गंगवार, विनु कटियार, श्यामसुंदर लल्ला, संजय कटियार सहित तमाम लोग मौजूद रहे l

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें