best news portal development company in india

बाढ पीड़ित परिवारों के सहायतार्थ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं भोजन वितरण किया गया

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज बाढ पीड़ित परिवारों के सहायतार्थ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं भोजन वितरण ग्राम सिरमौरा में शिविर लगाकर किया गया जिसमें कि सिरमौरा, वरी नगला, हंसी नगरा, वीसलपुर तराई,गिंदा नगला क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने विभिन्न बीमारियों की दवाइयां ली कई लोग घायल अवस्था में भी आए उनकी ड्रेसिंग इत्यादि भी की गई शिविर में आए हुए प्रत्येक व्यक्ति को लंच पैकेट में उपलब्ध करवाए गए थे।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर हर्षित गुप्ता (MBBS,MS) पूर्व चिकित्सा अधिकारी आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स, डॉक्टर आरिफ खान डॉक्टर विनय चौहान ,डॉक्टर पंकज राठौर फार्मासिस्ट सलीम राजा, सर्वेश राजपूत आदि ने लोगों का चेकअप किया और संबंधित बीमारियों की दवाइयां का वितरण भी किया क्षेत्र के सभी लोगों ने इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया क्षेत्र वासियों का कहना था कि मुसीबत के समय में जो काम आप लोगों के द्वारा किया जा रहा है सच्चे अर्थों में यही मानवता की सच्ची सेवा है ।

फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा की बाढ़ के कारण लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा है विभिन्न बीमारियों से लोग ग्रसित है मुसीबत के समय में लोगों की मदद करना मानवता की सच्ची सेवा होती है पूरे क्षेत्र में जहां पर भी आवश्यकता होगी स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते रहेंगे जिससे लोगों को राहत मिले और जरूरतमंदों को दबा के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े क्षेत्र में लोगों को बीमारियों में जकड़ लिया है अब लगातार स्वास्थ्य शिविर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लगाए जाते रहेंगे, बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन कर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में जिस प्रकार से आम जनमानस की मदद स्वास्थ्य शिविर एवं भोजन वितरण के माध्यम से की जा रही है वह बहुत सराहनीय है क्योंकि इस भीषण बाढ़ से लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है ऐसी स्थिति में मदद करना बहुत ही पुण का काम है आज के शिविर में प्रमुख रूप से कश्यप निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप, बसपा नेता अरविंद बाथम, बीसलपुर के प्रधान राम लड़ैते बाथम, कश्यप सभा के जिला अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राजीव वर्मा, मोहित खन्ना, आलोक मिश्रा भूरे , सुमित गुप्ता,बड़ी संख्या में लोगों उपस्थित रहे जिन्होंने इस शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि अगला निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं भोजन वितरण का कार्यक्रम कटरी शिकारपुर में दिनांक 27 सितंबर को दिन शनिवार को लगेगा इसमें भी प्रयास होगा कि अच्छे से अच्छा डॉक्टर स्वास्थ्य शिविर में आकर अपनी सेवाएं दें।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें