
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज भारतीय किसान यूनियन [अखंड प्रदेश] की बैठक का आयोजन ग्राम सभा गांधी मजरा कुइंया में रखी गई।
जिसमें सुनील गिहार को प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश एवं संजय कठेरिया को जिला संयुक्त मंत्री,देवेंद्र कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,नवीन अहमद जिला महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, सुखदेव गिरी महाराज तहसील संरक्षक,मनोज गिहार युवा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति,सत्यपाल राजपूत क्षेत्र पंचायत सदस्य डबरी को तहसील उपाध्यक्ष,जितेंद्र राजपूत जी पूर्व क्षेत्र पंचायत तहसील सचिव, उमाशंकर मिश्रा जी तहसील उपाध्यक्ष, लव कुश यादव ब्लॉक सचिव राजेपुर,विनोद यादव जिलामंत्री सत्यबीर सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेपुर,नरवीर सोमवंशी जिला उपाध्यक्ष,दीपक चौहान युवा जिला उपाध्यक्ष,मुनेश्वर कुशवाहा जिला सचिव अन्य पिछड़ा वर्ग,श्रीपाल कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, की जिम्मेदारी दी गई एवं संगठन द्वारा 6.10.2025 को जिले की तीनों तहसीलों में होने वाले एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन में आने हेतु आग्रह किया गया।

साथ ही संगठन को आगे बढ़ाने एवं गांव-गांव किसान महापंचायत कर किसानों को जागृत करने तथा गंगा जी के दोनों तरफ बांध बनाने ,गंगा जी की तलहटी में बालू डंप को खाली कराने क्षेत्र की तमाम टूटी सड़कों को मरम्तिकरण कराने एवं मूल सड़कों का नवीनीकरण हो।
इस विषय पर चर्चा की गई आज की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राजेश कुमार (बबलू) दीक्षित जी, अवधेश सिंह जी राष्ट्रीय सचिव, क्रांति पाठक जी जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद, नेत्रपाल सिंह जी, लकी उर्फ मुन्ना खान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक, मंजीत सिंह, श्री मानू खान जिला उपाध्यक्ष,अमित कुशवाहा,लाला कुशवाहा बबलू य़ादव जी सहित भारी तादाद में किसान बांधु उपस्थित रहे।



