best news portal development company in india

जिला गंगा समिति के तत्वाधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता महाअभियान एवं गोष्ठी का आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जिला गंगा समिति के तत्वाधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत पतित-पावनी मां गंगा के तट पांचाल घाट पर स्वच्छता महाअभियान एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत जी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी महोदय श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जी के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय सांसद महोदय, सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं अन्य स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर स्वच्छता अभियान प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में गंगा तट पर फैली खंडित मूर्तियां,पॉलीथिन व अन्य अपशिष्ट को सामग्री हटाकर घाट को साफ-सुथरा किया गया। माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत जी ने कहा कि जिस तरह से हम अपने घर को साफ सुथरा रखते हैं उसी तरह से हमें अपने समाज को, आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। हम सबके लिए यह गौरव की बात है की मां गंगा हमारे जनपद से होकर गुजरती हैं। अतः हम सबको मां गंगा के घाट को सदैव स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। किसी भी प्रकार की अपशिष्ट वस्तुएं इधर-उधर नहीं फेकनी चाहिए।

जिलाधिकारी महोदय आशुतोष कुमार द्विवेदी जी ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। हम जितने स्वच्छ वातावरण में रहेंगे उतनी ही सकारात्मक ऊर्जा प्रदान होगी।स्वच्छ स्थान पर रहने से न सिर्फ हम बीमारियों से दूर रहते हैं बल्कि हम किसी भी कर को सही ढंग से करते हैं। प्रभागीय निदेशक श्री राजीव कुमार जी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता एवं पर्यावरण का संरक्षण करना है।जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने कार्यक्रम में सभी स्थानीय लोगों को स्वच्छता के लिए नियमित रूप से कार्य करने के लिए जिम्मेदारी आवंटित की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान में अहम भूमिका वालों निभाने के लिए गंगा योद्धाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी रजनीकांत,मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। गंगा तट पर उपस्थित सभी लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें