
कन्नौज , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भारतीय किसान यूनियन अवधेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी को उनके राष्ट्रीय कैंप कार्यालय तहसील के पूर्वी गेट छिबरामऊ पर आकर कई किसानों ने बताया की छिबरामऊ के विशुन गढ़ रोड पर कई झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक लगातार जारी है जब इन्हें कोई मरीज दिखाने आता है तो यह जांच करने के नाम पर लैब टेक्नीशियन से साठ गांठ करके उसे गंभीर बीमारी दिखा देते हैं और फिर हजारों हजार रुपया वसूल करते हैं जबकि इन फर्जी डॉक्टरों को एलोपैथिक दवाई लिखने का भी अधिकार नहीं है और यह उन मरीजों को गंभीर बीमारी का भय दिखाकर कई हजार रुपया वसूल करते हैं जिसका कुछ हिस्सा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक पहुंचता है इसीलिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं₹10 में आने वाली दवाई ₹500 में बेचते हैं इंजेक्शन और बोतलों के नाम पर मरीज को लूटते हैं उनकी जमीन गाय भैंस पशु तक बिकबा देते हैं और स्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक बना हुआ है यह डॉक्टर किसी की मजबूरी को नहीं देखते छोटी से छोटी बीमारी को भी गंभीर बीमारी दर्शाकर पैसे ऐंठते हैं मैं पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अवधेश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देना चाहता हूं तत्काल जांच करें और उनकी अवैध क्लिनिक पर ताले लगाये अगर उन्हें उन फर्जी क्लीनिक के नाम और पता नहीं पता तो हमें बताएं हम अवगत कराएंगे अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान यूनियन अवधेश अपने गरीब किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने देगा और हम स्वयं अपने पदाधिकारी के साथ जाकर इनकी कार गुजारियों की पोल खोलेंगे फिर स्वास्थ्य विभाग चेत जाए तो ठीक है अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान यूनियन अवधेश सीएमओ कार्यालय का भी घेराव करने के लिए बाध्य होगा यह डॉक्टर जो है इनके पास कोई डिग्री नहीं है सिर्फ यह दुकान सजा कर बैठे हैं और भोले भाले गरीबों को किसानों को मजलूमों को लूट रहे हैं युद्ध स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी तत्काल इस पर संज्ञान लें एक सप्ताह के अंदर अगर इन अवैध क्लिनिक पर ताला ना लगाए गए तो भारतीय किसान यूनियन अवधेश मैदान में उतरकर स्वास्थ्य विभाग की कमियों को उजागर करके जनता के सामने लाने का कार्य करेंगे।


