best news portal development company in india

समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भाजपा नेता डॉ. अरशद मंसूरी को जयराम सिंह स्मृति सम्मान-2026

SHARE:

 

फर्रुखाबाद , आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – बढ़पुर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन में मंसूरी सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, देश के प्रथम मुस्लिम देहदानी एवं भाजपा नेता *डॉ. अरशद मंसूरी* को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके सराहनीय एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए *जयराम सिंह स्मृति सम्मान-2026* से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह ओम प्रकाश सिंह भदौरिया जी की 6वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आरोग्य चेतना समिति एवं टीम ऑलवेज पॉजिटिव के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नेता, चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. अरशद मंसूरी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, मानवता की सेवा, देहदान जैसे महान संकल्प और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. अरशद मंसूरी ने कहा, _”यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरी मंसूरी सोसाइटी और समाजसेवा से जुड़े हर कार्यकर्ता का सम्मान है। समाजसेवा ही मेरा धर्म है और अंतिम सांस तक मानवता की सेवा करता रहूंगा। यह सम्मान मुझे और अधिक जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करेगा।”_

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कवि विवेक बादल बाजपुरी, आगरा से आये नवीन नवी, सुश्री स्मृति अग्निहोत्री, महेश पाल सिंह, उत्कर्ष अग्निहोत्री, वैभव सोमवंशी सहित कई प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रधान डाकघर फतेहगढ़ के हेड पोस्टमास्टर श्री सुजीत प्रधान, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, भाजपा कार्यकर्ता एवं मंसूरी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समाजसेवी डॉ. अरशद मंसूरी को इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों और समाजसेवा से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। कार्यक्रम के आयोजक श्री आनन्द भदौरिया एवं डॉ अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ओम प्रकाश भदौरिया की स्मृति में इस तरह का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है, जिसमें समाज की महान हस्तियों एवं विभूतियों का सम्मान हर्षोल्लास के साथ आदरपूर्वक किया जाता है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें