
कायमगंज,फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट –
सी.पी.विद्या निकेतन स्कूल कायमगंज में सत्र 2026–27 की इंटर-हाउस स्विमिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना तथा अनुशासन, आत्मविश्वास, सहनशीलता और टीम भावना जैसे गुणों का विकास करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अभिषेक वर्मा जी (उप-जिला अधिकारी,कायमगंज)प्रबंधक श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल, विद्यालय समूह की निदेशिका श्रीमती मिथलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री आर. के.बाजपेयी एवं उप-प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार जेना की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों में
25 मीटर एवं 50 मीटर फ्रीस्टाइल,
बैकस्ट्रोक तथा 100 मीटर फ्रीस्टाइल की स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त 100 मीटर इंटर-हाउस रिले रेस प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण रही। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के तैराकी शिक्षक पल्लवी मिश्रा, राघवेंद्र सिंह का उल्लेखनीय प्रशिक्षण छात्रों के द्वारा सराहनीय ढंग से प्रतिबिम्बित किया जा रहा था.सऊद हसन खान एवं आदित्य राठौर, व्यायाम शिक्षक एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में सक्रियता से भागीदार रहे.
कार्यक्रम में फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई एवं अंडरवॉटर तैराकी शैलियों का प्रदर्शन भी किया गया|
प्रतियोगिता में पीस हाउस प्रथम स्थान, ज्वाय हाउस द्वितीय स्थान, होप हाउस तृतीय स्थान तथा चैरिटी हाउस चतुर्थ स्थान पर रहे।
विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने गति, संतुलन, तकनीक और सहनशक्ति का उत्कृष्ट परिचय दिया।
उपजिलाधिकारी कायमगंज ने अपने संबोधन में कहा कि रिले रेस में टीमवर्क, समन्वय और सामूहिक प्रयास की भावना विशेष रूप से देखने को मिली। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ अपनी क्षमताओं को पहचानने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सी.पी.शिक्षण संस्थान समूह की निदेशिका एवं प्रबंधक ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य श्री आर.के.बाजपेयी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि,एवं अन्य सम्मानित अतिथियों, शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों, निर्णायक मंडल एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।



