
कायमगंज,फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट – अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी ने नगर की परंपरागत सांझी महोत्सव और अन्य मुद्दों को लेकर मांग उठाई।
हिंदू महासभा के नेताओं ने कहा कि नगर में 262 वर्ष पुरानी सांझी महोत्सव की परंपरा चल रही है, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। ऐसे में किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया। हिंदू महासभा पदाधिकारियों ने सभी ने मांग की कि प्रशासन तत्काल इस ओर ध्यान दे।
इस मौके पर महासभा के नेता प्रदीप सक्सेना, अनूप चौबे, ब्रजेश गुप्ता पप्पू, शिवमंगल कौशल, सनी शर्मा, जय सक्सेना और श्याम कौशल मौजूद रहे।


