best news portal development company in india

श्रीरामलीला कमेटी के बैनर तले गाजे बाजे के साथ निकाली गई भगवान गणेश की शोभा यात्रा

SHARE:

शमशाबाद, फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आसिफ राजा की रिपोर्ट – श्रीरामलीला कमेटी के बैनर तले गाजे बाजे के साथ निकाली गई भगवान गणेश जी की शोभा यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत सत्कार श्रद्धालुओ ने पुष्प वर्षा करते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए।


जानकारी अनुसार श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अवधेश पांडे के नेतृत्व में गुमटी महादेव मंदिर जहा गुरुवार को भगवान गणेश जी की शोभायात्रा जिसे पूजा अर्चना के बाद निकाला गया शोभा यात्रा में भगवान गणपति की कमेटी अध्यक्ष अवधेश पांडे द्वारा पूजा अर्चना की गई इसके अलावा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूजाअर्चना के कार्यक्रम में भाग लेते हुए आस्था दर्शाई।एक तरफ भगवान गणपति बप्पा मोरया की गाजे बाजे के साथ शोभा यात्राआगे बढ़ रही थी तो दूसरी ओर पदाधिकारी कार्यकर्ता खुशियों के माहौल में डीजे की धुन पर थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे ऐसा लग रहा था जैसे सारा शहर ही गणपति बप्पा मोरया के रंग में रंगगया हो कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे शोभा यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान गणेश जी की शोभा यात्रा की आरती उतार खुशियों के माहौल में पुष्प वर्षा की जिस वक्त शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकलती हुई मुख्य बाजार से गुजरी उस दौरान संरक्षक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भगवान गणपति बप्पा मोरया की आरती उतारी पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामनाएं की शोभा यात्रा आगे बढ़ती जा रही थी और जगह जगह श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर गणपति बप्पा के जयकारे लगा रहे थे ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा थाना चौराहे पर पहुंची यहां भी शोभा यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत सत्कार किया गया यहां से शोभायात्रा रामलीला मैदान पहुंची जहा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद वापस लौट गई इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अवधेश पांडे ,संजय गंगवार विकास रस्तोगी, गौरव सक्सेना, विकास चतुर्वेदी ,रवि पाण्डेय, शेखर चतुर्वेदी ,अमित कुमार सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें