best news portal development company in india

सेवा पखवाड़ा के तहत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता ने किया रक्तदान

SHARE:


शमशाबाद ,फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर सी एच सी में आयोजित सेवा भाव पखवाड़ा एवं रक्तदान कार्यक्रम चल रहा था आज पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया रक्तदान जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 बे जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा भाव पखवाड़ा कार्यक्रम में जहां एक ओर विभिन्न रोगों के शिकार मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हे जीवन रक्षक दवाइयां प्रदान की गई वहीं दूसरी ओर विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बचाव के उपाय भी बताए गए ।

सेवा भाव पखवाड़ा कार्यक्रम मे चिकित्सकों तथा महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा व्यवस्थाये की गई थी सांसद मुकेश राजपूत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता ब्लॉक प्रमुख रामकिशोर राजपूत ग्राम प्रधान अखलाक अहमद नरसिंह प्रधान सरनाम सिंह प्रधान श्री कृष्णा शाक्य के अलावा मंडल अध्यक्ष आदेश शाक्य पूर्व मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत अवधेश राजपूत धनपाल सिंह के अलावा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सरवर इकबाल डॉक्टर अलीम अंसारी एवं फार्मासिस्ट विजय कुमार सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उधर सेवा भाव पखवाड़ा तथा रक्तदान कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत की उपस्थित में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता पबन कुमार तथा आदेश कुमार द्वारा रक्तदान भी किया गया रक्तदान के बाद डॉक्टर सरवर इकबाल ने सभी को फ्रूट और जूस देकर स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद प्रशास्त्री पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Comment