
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भारतीय जनता पार्टी क़ायमगंज नगर मण्डल के द्वारा गाँधी जयन्ती धूमधाम से मनाई गई! कायमगंज के मोहल्ला जवाहरगंज में स्थिति गाँधी प्रतिमा पर देश के प्रथम मुस्लिम देहदानी एवं भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ अरशद मंसूरी, मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, मण्डल महामंत्री अमर गुप्ता, अखिलेश शर्मा, शिवांग तिवारी, फैजान आलम आदि लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी! समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी महात्मा गाँधी का स्मरण कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व की चर्चा की!


