best news portal development company in india

भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के द्वारा जनपद की तीनों तहसीलों का किया गया घेराव

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज जिले की तीनों तहसीलों अमृतपुर,कायमगंज फर्रुखाबाद सदर का घेराव भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के द्वारा किया गया जिसमे की 16 तारीख को जो जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया गया था। और जिलाधिकारी को 14 दिन के अंदर उनका निराकरण करने का अनुरोध गया था लेकिन 15 दिन पूर्ण होने के बाद भी उन समस्याओं का कोई भी निराकरण जिले के किसी भी अधिकारी द्वारा नहीं किया गया।

किसान नेताओं ने तीनों तहसीलों का घेराव किया और उस ज्ञापन में जो मांग किसानों के हित में की गई है। उसका निराकरण 4 दिन के अंदर करने की चेतावनी भी दी गई है। अगर जिला प्रशासन इस ज्ञापन की समस्याओं का चार दिन में कोई समाधान नहीं करता है तो पुनः एक बड़ा आंदोलन भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के द्वारा किया जाएगा। आज के घेराव का नेतृत्व सदर में जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक के नेतृत्व में अमृतपुर तहसील में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी के नेतृत्व में और कायमगंज तहसील का घेराव राजेश दीक्षित उर्फ बबलू राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में किया गया।

प्रमुख पदाधिकारी के साथ-साथ सौरभ दीक्षित जिला उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी विशाल दुबे, जिला उपाध्यक्ष मिथुन राठौर, जिला महासचिव रवि शुक्ला, जिला मंत्री अंकुर पाठक, जिला मंत्री मोहित खन्ना, महासचिव बबलू सोमवंशी, जिला मंत्री अमित त्रिवेदी, के साथ-साथ सलमान, शाहबाज, तहसील मंसूरी सहित लगभग एक सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें