
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – दिनांक 2 जनवरी को जूना अखाड़े की नगर प्रवेश यात्रा मेला क्षेत्र के 6 नंबर सीढ़ी से प्रारंभ होकर पांचाल घाट पुल होते हुए कादरी गेट नाला मच्छरटा, पक्का पुल चौराहा, तिकोना रेलवे स्टेशन होते हुए चौक नेहरू रोड, घूमना ,लाल गेट ,आवास विकास ,मसेनी चौराहा होते हुए मेला क्षेत्र में प्रवेश करेगी इस यात्रा में सैकड़ो की संख्या में साधु संत एवं जूना अखाड़ा से जुड़े हुए लोग सम्मिलित होंगे यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए संत समिति के अध्यक्ष महेंद्र सत्य गिरी ने बताया की यात्रा में जूना अखाड़े के प्रवक्ता महंत वीरेंद्र गिरी जी महाराज जी की विशेष उपस्थिति रहेगी यात्रा पूरे शहर में भ्रमण के बाद रामनगरिया में लगे जूना अखाड़ा क्षेत्र में प्रवेश करेगी जहां पर भंडारे का आयोजन किया गया है।



