best news portal development company in india

सेवा समिति फर्रुखाबाद द्वारा मौलाना एजाज अहमद नूरी साहब की याद में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – 
सेवा समिति फर्रुखाबाद रजि० द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 दिसंबर को मरहूम मौलाना एजाज अहमद नूरी साहब की याद में एक दिवसीय सेमिनार एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन मोहल्ला खैराती खा स्थित आगा साहब की दरगाह पर किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि तहसीलदार सनी कनोजिया, व विशिष्ट अतिथि शहर कोतवाल दर्शन सिंह व नखास इंचार्ज इमरान फरीद रहे।कार्यक्रम में 201 जरूरतमंदों को कम्बल बातें गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करना रहा।
इस अवसर पर आयोजित सेमिनार का विषय “शिक्षा से बदलेगी समाज की तस्वीर” रखा गया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे समाज में व्याप्त कुरीतियों, अशिक्षा, गरीबी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं का समाधान संभव है। वक्ताओं ने मरहूम मौलाना एजाज अहमद नूरी साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे शिक्षा, सामाजिक एकता और मानव सेवा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज को सही दिशा देने और नौजवानों को शिक्षा से जोड़ने में समर्पित कर दिया।


सेमिनार में मौजूद शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने कहा कि आज के दौर में बच्चों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, तभी एक सशक्त, जागरूक और विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और उन्हें अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए गए। कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।

सेवा समिति फर्रुखाबाद के संस्थापक/अध्यक्ष फरियाब खान ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और सेवा समिति भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

कार्यक्रम प्रभारी आदिल हुसैन व अमन अफरीदी ने व्यवस्थाएं देखी।

समिति के जिलाध्यक्ष शिवाशीष तिवारी व नगर अध्यक्ष हिलाल शफीकी ने कहा संस्था का उद्देश्य करीब असहाय लोगों की मदद करना है हम हमेशा ऐसे कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के अंत में मरहूम मौलाना एजाज अहमद नूरी साहब को याद कर उनके लिए दुआ की गई और सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सेवा समिति फर्रुखाबाद रजि० के इस आयोजन की नगर में सराहना की जा रही है।इस अवसर पर डॉ0 राम कृष्ण राजपूत,रिज़वान ताज,अनीस अहमद एडवोकेट,वसीम जमा, तारिक वसीर,मिन्ना खान,तालिब मंसूरी,आदिल हुसैन,अमन अफरीदी,डॉ0 एस0 ए0 जाफरी,डॉ0 शकील अहमद,फरीद खान,अमन सलमानी,रूशद खान,अमन खान,बाबू जी,मेहनूरुद्दीन शेख एवं सैकड़ों कार्यकता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें