best news portal development company in india

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के संवाद कार्यक्रम में उठी पत्रकार एकता की आवाज, कई समाज सेवी संगठन रहे मौजूद

SHARE:

कायमगंज, फर्रूखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – नगर कायमगंज में सी पी सभागृह में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर के समस्त पत्रकार अधिवक्ता एवं नगर के समस्त व्यापार संगठन के साथ-साथ कई समाज सेवी संगठन मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ एपी सिंह जी ने अपनी मुखर आवास से निर्भीक और निडर भाषा का प्रयोग करते हुए मंच पर खूब गरजे उन्होंने अपने साफ शब्दों में यह संदेश दिया कि जब-जब भ्रष्टाचार का अंधकार होगा तब तब हम जनता की पत्रकार की अधिवक्ताओं की व्यापारियों की शोषित वंचित प्रताड़ित की आवाज बनकर प्रकाश करेंगे यह मैं विश्वास दिलाता हूं कभी भी हम किसी को पीछे मुड़कर देखने का मौका नहीं देंगे उन्होंने कहा हम भारतीय हैं हम तो आपदा में भी अवसर तलाश लेते हैं चाहे कैसी भी विषम परिस्थितिया क्यों ना हो उन्होंने भारत माता की जयकारों के गगन जय घोष के साथ-साथ अपने शब्दों में भ्रष्ट अधिकारियों नेताओं और गरीब व्यापारियों जनमानस को प्रताड़ित करने वालों पर तीखे हमले किए ।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम ने समस्त आयोजन कर्ताओं के साथ-साथ पत्रकार बंधुओ अधिवक्ताओं का मंच से अभिवादन किया। उन्होंने अपनी बुलंद आवाज से साहसी बालिकाओं की प्रशंसा करते हुए बहन शिल्पी मिश्रा को बधाई दी उनके कार्य की सराहना की तथा उन्होंने पत्रकार बंधुओ को अपनी एकता को अपने संगठित होने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। वहीं मंच पर उन्हें संगठन के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पिंटू यादव के साथ-साथ अन्य संगठन को संगठनों के भी पदाधिकारी को स्थान मिला व सम्मान मिला कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय पत्रकार संघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर जी ने यह समस्त पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि संगठन उनके अधिकारों का हनन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा आलोचना से घबराने की विल्कुल भी जरूरत नहीं है आपकी कलम की पारदर्शिता आपकी ताकत है आप सत्य लिखने का साहस सदैव करते रहें आप देश के चतुर्थ स्तंभ हैं आपको न्याय दिलाने में प्रथम भूमिका होती है कार्यक्रम समाप्ति के दौरान आए अतिथियों के साथ-साथ व्यापारियों एवं समाज सेवियों एवं पत्रकार बंधुओ को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मान कार्यक्रम हुआ इसमें मौजूद रहे समस्त लोगों का अभिवादन किया गया तथा पत्रकार संवाद कार्यक्रम का जिलाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता को समस्त पत्रकार बंधुओ ने उन्हें सफल कार्यक्रम करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम इस दौरान अपने संगठन के साथ मौजूद रहे तथा उनके अन्य साथी नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पिंटू यादव, नगर महामंत्री शैलेश गुप्ता , जिला से महामंत्री अनुराग कौशल , जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा , जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता मोनी सादा, जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा , जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा, किराना कमेटी अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, महामंत्री श्यामू गुप्ता, सर्राफा कमेटी अध्यक्ष गौरव वर्मा, अनुज गुप्ता व अन्य व्यापार मंडलों के पदाधिकारी, पत्रकार बंधु, अधिवक्ता एवं समस्त साहसी बालिका संस्था की सभी समस्त बहनें मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें