
अमृतपुर ,फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय और जनसेवा में समर्पित कैंसर विशेषज्ञ डॉ. युवराज सिंह ने वीरपुर गांव में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया।
जनसंपर्क के दौरान श्री सूरज सिंह, रामकरन सिंह राठौर, लाल सिंह, शिवरतन सिंह, ब्रजपाल सिंह, महेश सिंह, लल्लू चौहान, अवनेश सिंह, श्याम जी, अभिषेक जी, आकाश , अरिंदम सिंह, मम्मा , भूपेंद्र सिंह और किशन सिंह सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे।
वीरपुर पहुंचे डॉ. युवराज सिंह का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों से संवाद करते हुए डॉ. युवराज सिंह ने कहा कि जनसंपर्क का मूल उद्देश्य केवल मुलाकात करना नहीं, बल्कि लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं व विचारों को सुनना और आपसी संबंधों को मजबूत बनाना है। जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद उन्हें क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है। क्षेत्र के युवाओं और बुजुर्गों में डॉ. युवराज सिंह को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।



