best news portal development company in india

फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा द्वारा लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने ली दवाइयां

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज कटरी विलावलपुर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बीमार व्यक्तियों एवं घायल व्यक्तियों एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के द्वारा लगाया गया जिसमे की क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने विभिन्न बीमारियों की दवाइयां ली निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर विनय चौहान ,डॉक्टर विमलेश कुमार ,डॉ पंकज राठौर और फार्मासिस्ट ब्रह्मानंद आदि ने लोगों का चेकअप किया और संबंधित बीमारियों की दवाइयां का वितरण भी किया कई लोगों की ड्रेसिंग इत्यादि भी की गई स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने से क्षेत्र के लोगों को बहुत खुशी हुई और सभी लोगों ने इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया ।

फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा की मुसीबत के समय में लोगों की मदद करना मानवता की सच्ची सेवा होती है क्योंकि मुसीबत के समय जो भी बन सके वह मदद हर उस व्यक्ति को करनी चाहिए अपने जनपद में भी बाढ़ की स्थिति बहुत भयानक रही है और अब सारे क्षेत्र में लोगों को बीमारियों में जकड़ लिया है अब लगातार स्वास्थ्य शिविर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लगाए जाते रहेंगे सभी लोगों को राहत मिल सके राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने कहा कि जनपद में आई हुई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता स्तर पर तैयार है और जो निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं उनमें कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से लोगों की सेवा में लगे हुए हैं ।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख लोगों में कृष्ण कुमार शर्मा और नन्हे पंडित सभासद, महेश अग्निहोत्री बाबू सभासद, उमेशजाटव सभासद, मोहित खन्ना, सुमित गुप्ता, विष्णु मिश्रा, महाराम सिंह प्रधान, हिमांशु गुप्ता, राजीव वर्मा, डॉ राधेश्याम राजपूत, राकेश राजपूत, बड़ी संख्या में लोगों उपस्थित रहे जिन्होंने इस शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें