best news portal development company in india

नगर पालिका परिषद ने आगामी त्योहारों को देखते हुए आदेश किया जारी,16 दिन तक बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें

SHARE:

कायमगंज, फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज , अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट – नगर पालिका परिषद ने आगामी त्योहारों को देखते हुए आदेश जारी किया है। अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार 22 सितंबर से 7 अक्तूबर तक कस्बे में सभी स्लॉटर हाउस, मीट व मछली की दुकानें तथा चिकन-मीट रेस्टोरेंट पूरी तरह बंद रहेंगे।
नगर पालिका की ओर से बताया गया कि अग्रसेन जयंती, नव दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, विजयदशमी और बाल्मीकि जयंती जैसे पर्वों पर धार्मिक व सामाजिक परंपराओं के सम्मान में यह निर्णय लिया गया है। आदेश के उल्लंघन पर दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निर्देश के दायरे में नोनियमगंज, पुलगलीव, रेलवे रोड समेत नगर के सभी इलाके शामिल हैं। पालिका प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने पर पूरी जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार की होगी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें