best news portal development company in india

लिंक एक्सप्रेसवे एवं बांध को लेकर किसानों से वार्ता 5 अक्तूबर से पहले नहीं हुई तो 6 अक्टूबर से होगा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन-अजय कटियार

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक एवं 22 सितंबर को हुई सफल महापंचायत को लेकर समीक्षा बैठक की गई जिसमें जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्षों सहित किसानों ने भाग लिया जिसमें बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि 6 अक्टूबर को बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी का जन्म दिवस कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी धूम धाम से मनाया। जाएगा,आगे इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि 22 सितम्बर को महापंचायत में जिला प्रशासन को जो ज्ञापन सौंपा गया था उस ज्ञापन पर जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि इसमें जो भी समस्याएं हैं उन समस्याओं का निस्तारण बहुत जल्द किया जाएगा किंतु अभी तक लिंक एक्सप्रेसवे एवं बांध को लेकर के किसानों से किसी प्रकार की कोई भी वार्ता जिला प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसको लेकर के आज की समीक्षा बैठक में तय किया गया कि किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जन्म दिवस 6 अक्टूबर को जिला कलेक्टर पर धूम धाम से मनाया जाएगा और उसी दिन से किसान वहां पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगा |

आगे उन्होंने कहा कि जनपद में बाढ़ पीड़ितों के लिए जिस पोर्टल पर डाटा फीडिंग किया जाता है वह साइड बंद कर दी गई है बहुत से किसानों का डाटा फीडिंग ही नहीं हो पाया जिससे उन्हें बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा भी मिल सकेगा इसको दुबारा चालू किया जाए और जो किसान वंचित रह गए है उनका डाटा फीडिंग किया जाए | जिस पर समस्त जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्षों, तहसील अध्यक्षों ने सहमति जताई और एक शुर में सभी ने कहा कि धरना प्रदर्शन अवश्य होगा |


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा,ब्रजेश गंगवार,जिला महासचिव अभय यादव,जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार,जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार,अजयपाल यादव, सदर तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश पाल,अशोक शाक्य प्रधान अनुज राजपूत,ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद राजीव उर्फ बड़े यादव,ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर शिवराम शाक्य, ब्लॉक अध्यक्ष कमालगंज पवन जोशी,ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज अंकेश गंगवार,अजीत सिंह सोमवंशी संजय कुमार नवाबगंज,सुनील यादव, राघवेंद्र सिंह, शमसाबाद ब्लॉक प्रचार मंत्री सुलभ गंगवार,आर्यांश गंगवार,हेमंत शाक्य सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे|

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें