best news portal development company in india

सांसद मुकेश राजपूत, महिला व्यापार मंडल की प्रदेश चेयरमैन जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर के साथ व्यापार मंडलों के अध्यक्षों की बैठक

SHARE:

कायमगंज,फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज एक बैठक का आयोजन सीपी गेस्ट हाउस में सांसद मुकेश राजपूत, भारतीय महिला व्यापार मंडल की प्रदेश चेयरमैन श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल,एवं जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर के साथ व्यापार मंडलों के अध्यक्षों में आदेश अग्निहोत्री, पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश शर्मा अरुण सक्सेना महामंत्री एवं व्यापारी वर्ग के तंबाकू ट्रेड से संजीव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, 50 लोग उपस्थित थे सबने टैक्स से संबंधित तंबाकू पर बात की और एक ज्ञापन भी वित्त मंत्री सीतारमण जी के पास माननीय सांसद मुकेश राजपूत जी को दिया गया जिससे तंबाकू से संबंधित आ रही कठिनाइयों के संबंध में लिखित रूप से अनुरोध किया गया है।


भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने भारत सरकार द्वारा जो जीएसटी में छूट दी गई है उसकी तारीफ करते हुए कहा मध्यम वर्गीय सहित सभी वर्गों का इसमें बचत होगी और दीपावली अच्छी मनेगी।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से जिला अध्यक्ष अग्निहोत्री ने कहा पिछली बार माननीय सांसद मुकेश राजपूत जी ने जो अनुरोध पत्र हमारा स्वीकार करके लखनऊ जयपुर एक्सप्रेस का ठहराव कायमगंज में किया था उसका मैं दिल से आभारी हूं और मांग की है मरुधर एक्सप्रेस की तरह ट्रेन चलाई जाए जो कासगंज से लखनऊ की ओर चलेगी और अप डाउन रोज ही रहना चाहिए । लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव हो, कुछ नई ट्रेनों को और बढ़ाया जाए जिससे कायमगंज की जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके उन्होंने कहा जल्दी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से माननीय रेल मंत्री जी को एक अनुरोध पत्र आपको दिया जाएगा मुझे विश्वास है कायमगंज की जनता का ध्यान रखते हुए मान्य सांसद महोदय जी और ट्रेनों की व्यवस्था के संबंध में रेल मंत्री से मंजूरी लेते हुए ट्रेनों को बढ़ाने में अपना सहयोग जरुर प्रदान करेंगे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आपका आभारी रहेगा।


बैठक में सैकड़ो लोगों उपस्थित थे जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र राठौर जी, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, पंकज अग्रवाल, संजय गुप्ता, पवन गुप्ता,नगर अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, नगर महामंत्री अरुण सक्सेना सहित अमरदीप दीक्षित जिला मंत्री भाजपा, अशोक वर्मा सांसद प्रतिनिधि,गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें