
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – कायमगंज के ग्राम कटरा रहमत खां निवासी व्यापारी सलमान खान को हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल में नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौपी गई हैं! हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने श्री सलमान खान की प्रशंसा करते हुए लखनऊ से मनोनयन पत्र जारी किया हैं! इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं एल.आई.यू. के क्षेत्राधिकारी को भी भेजी गई हैं! भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नेता एवं हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश सचिव डॉ अरशद मंसूरी एवं व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष फैज़ान आलम ने सलमान खान के नगर महामंत्री नियुक्त किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया हैं, वहीं व्यापारी नेताओं ने भी नवनियुक्त नगर महामंत्री सलमान खान को मुबारक़बाद पेश की हैं।



