best news portal development company in india

मेरा युवा भारत फर्रुखाबाद ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – मेरा युवा भारत फर्रुखाबाद ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा अधिकारी शेखर रस्तोगी ने किया।
*वृद्धजनों का सम्मान और देखभाल हमारी जिम्मेदारी*
इस अवसर पर युवा स्वयंसेवी राहुल वर्मा ने कहा, “वृद्धजनों का सम्मान और उनकी देखभाल हमारी जिम्मेदारी है। हमें उनकी जरूरतों को समझना और उनकी मदद करने का प्रयास करना चाहिए। इससे न केवल हम उनकी जिंदगी को आसान बना सकते हैं, बल्कि हम अपने समाज को भी मजबूत बना सकते हैं।”


वृद्धजनों से जीवन के अनुभव और ज्ञान प्राप्त करने का अवसर….
वहीं शिवम मिश्रा ने अपने विचार रखते हुए कहा, “हमें वृद्धजनों से जीवन के अनुभव और ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलता है, जिससे हम अपने जीवन को और भी समृद्ध बना सकते हैं। उनकी कहानियों और अनुभवों से हमें जीवन के महत्वपूर्ण सबक मिलते हैं जो हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं।”
आकाश ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना था। मेरा युवा भारत फर्रुखाबाद ने इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में वृद्धजनों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का प्रयास किया। इस मौके पर वैभव सक्सेना, पल्लवी , नितीन गुप्ता आदि लोगों मुख्य रूप से रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें