best news portal development company in india

भारती कृषक एसोसिएशन ने जनहित में जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन उपजिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा।

SHARE:

कायमगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज भारती कृषक एसोसिएशन ने जनहित में जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा।
भारती कृषक एसोसिएशन का मांग पत्र निम्न प्रकार से है
1-कस्बा कायमगंज में विद्युत आने जाने का कोई समय नहीं है जब से जेई(अवरअभियंता)जावेद अहमद खान की नियुक्ति हुई है तब से हर 10 मिनट में बिजली आती जाती है वही लाइनमैन नावेद विद्युत सही करने के ₹200 लेता है जब मर्जी आए शट डाउन ले लेता है और कह देता है लाइन फाल्ट है दोनों को कस्बा कायमगंज से हटाया जाए
2-कस्बा कायमगंज में आगरा बाजार से नकली अंग्रेजी दवाइयां मंगाकर मेडिकल स्टोर संचालक बेच रहे हैं।सरकारी अस्पताल के पास के मेडिकलों की जांच कराई जाए।उक्त दवाइयां बिक्री पर रोक लगाई जाए
3-क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी फर्रुखाबाद जनपद के राजकीय और यूनानी चिकित्सालयों में दवाओं की सप्लाई को रोक रहा है जिससे मरीजों को दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। दवाओं को चिकित्सालयों में भेजा जाए और क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी को हटाया जाए।
4-बाढ़ से गंगा नदी किनारे के किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है किसानों को फसल का मुआवजा दिया जाए।
5-गंगा तराई क्षेत्र में बाढ़ की वजह से मच्छर पनप रहे हैं दवाई का छिड़काव करा जाए
6-ढाई घाट गंगा नदी पर मेल वर्षों से फर्रुखाबाद के क्षेत्र में लगता था जो अब शाहजहांपुर जनपद के प्रशासन की व्यवस्था में चला गया पुनः मेले की व्यवस्था जनपद फर्रुखाबाद के शासन प्रशासन को दी जाए
7-बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र की पुलियों का निर्माण कर ऊंचा किया जाए
8-बाढ़ के समय में जिन किसानों की गंगा में डूब कर मौत हो गई उन किसानों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए
9-कोतवाली कायमगंज का थानाध्यक्ष अनुराग मिश्रा धारा 126 /135 /170 बीएनस के तहत 14 दिन की रिमांड पर अकारण किसानों और किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को जेल भेजने का काम कर रहा है कस्बा इंचार्ज कायमगंज,मंडी चौकी इंचार्ज,थाना अध्यक्ष कायमगंज को तत्काल हटाया जाए इनके रहते कायमगंज में तमाम अवैध कार्य हो रहे हैं घटनाएं हो रही है।


श्रीमान जी उपरोक्त वर्णित समस्याओं को जनहित में तत्काल हल करने की कृपा करनी अति कृपा होगी
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव रामवीर जाटव, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी रामवीर पाल,राष्ट्रीय प्रवक्ता मुन्नालाल सक्सेना, निशांत त्रिवेदी, शीलचंद,रामनारायन,किशन अग्निहोत्री आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें