best news portal development company in india

डाक्टर निश्चित भट्ट आई हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत ज्योता में आम जनमानस के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य कुलदीप पाल ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया और अपने संबोधन में उन्होंने कहा जनता को जब भी कोई समस्या होगी तो उनका सेवक उनके साथ हमेशा खड़ा दिखाई देगा रात के 12:00 बजे यदि आपका एक फोन हमारे पास आएगा तो आपकी समस्या का निदान किया जाएगा।

जब कभी क्षेत्र को किसी और कैंप की आवश्यकता होगी तो लगवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा क्षेत्र के कई गांव के लोग कैंप में आकर निशुल्क परीक्षण कराया साथ में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री गोपाल राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए डाक्टर निश्चित भट्ट और उनकी पूरी टीम के द्वारा कैंप में आए सभी क्षेत्र वासियों की सफल जांच कर उचित दवाई और जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता है वह भी दिए जाएंगे क्षेत्र की जनता लगातार कुलदीप पाल को इस नेक कार्य के लिए भर पूर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दे रही है।

Leave a Comment