
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज जिला कलेक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद ने किसानों और मजदूरों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के जन्म दिवस को “किसान जागृति दिवस” के रूप में बड़ी धूम धाम से मनाया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य ने की इस अवसर बोलते हुऐ पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा है बाबा महेंद्र सिंह टिकैत एक पुण्य आत्मा थे किसानों को उनकी कार्य शैली से प्रेरणा लेनी चाहिए़ इसी क्रम मे बोलते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा है आज बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के जन्म दिवस को आज हम सभी किसान जागृति दिवस के रूप में मना रहे है 31 अक्टूबर तक किसान जागृति अभियान चलाएंगे ये अभियान बाढ़ पीड़ित गांवों में चलाएंगे आगे उन्होंने लिंक एक्सप्रेसवे पर भी जिला प्रशासन को घेरा और कहा कि हम लिंक एक्सप्रेसवे का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन लिंक एक्सप्रेसवे के नाम पर किसानों की हजारों बीघा जमीन को नहीं लूटने देंगे और उन्होंने कहा कि गंगा और राम गंगा नदी पर बांध भी बहुत जरूरी है जिला प्रशासन चाहे तो फर्रुखाबाद का किसान अगली वर्ष से बाढ़ से पीड़ित नहीं होगा आगे उन्होंने कहा कि परम श्रद्धेय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के बताए हाय मार्ग पर सभी किसान चले और उनके विचारों का अनुसरण करें आपके रुके हाय कार्य स्वयं ही बनते जाएंगे |
इस कार्यक्रम में किसान यूनियन के कई वक्ताओं ने व्यक्तत्व दिए कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य ने किया|

इसी कार्यक्रम में नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेहान मंसूरी निवासी सिरमौरा बांगर को मनोनीत किया गया
इस अवसर पर पूर्व मंडल सचिव अफरोज मंसूरी जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा,ब्रजेश गंगवार संजीव सिंह सोमवंशी,अशोक यादव,जिला महासचिव अभय यादव, जिला कोषाध्यक्ष विमलेश शाक्य,बिजनेश यादव,सुशील दीक्षित बाबा जी,सुग्रीव पाल, दिनेश सिंह,अरविंद गंगवार राजेश यादव, राजेश गंगवार,सोनू सोमवंशी,कश्मीर गंगवार,बड़े यादव, शिवराम शाक्य,पवन जोशी,टिंकू यादव,अंकेश गंगवार ,आर्यश गंगवार बरजोर सिंह,अजीत सोमवंशी अशोक शाक्य सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे |



