best news portal development company in india

सेवा धर्म समिति की ओर से लगेगा नेत्र परीक्षण कैम्प

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज सेवा धर्म समिति फर्रुखाबाद के द्वारा एक बैठक कार्यालय में की गई। बैठक में समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद का कैम्प का आयोजन इस बार किए जाने विचार किया गया। बैठक में कहा गया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और सभी मरीजों को डॉक्टर द्वारा देखकर सही राय दी जाए, इसका समिति पदाधिकारी एवं सदस्य ध्यान रखें। किसी को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सभी ने कैम्प को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में अविनाश सारस्वत (सचिन),पंकज सारस्वत, शैलजा, श्रुति, अमन शुक्ला, डॉक्टर राजेश बाबू दुबे, प्रदीप सारस्वत, सत्यम कटियार, अनिल अवस्थी, मोहन अवस्थी, डॉक्टर आनंद आदि उपस्थित है।

Leave a Comment