best news portal development company in india

एमएलसी चुनाव को लेकर राजेपुर में पुलिस अलर्ट, सीओ व एसडीएम ने संभाली सुरक्षा की कमान

SHARE:

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान राजेपुर ब्लॉक सभागार में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते नजर आए। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजेश कुमार द्विवेदी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी ने मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस बल की स्थिति देखी और ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा। उन्होंने मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वहीं, एसडीएम श्वेता साहू ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड तैनात
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ब्लॉक सभागार परिसर के बाहर फायर ब्रिगेड का वाहन भी तैनात किया गया। किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के चलते मतदान केंद्र पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बनी रही।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें