best news portal development company in india

सेवा समिति फर्रुखाबाद रजि० द्वारा SIR जागरूकता एवं नए वोटर पंजीकरण कैम्प का आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – 
सेवा समिति फर्रुखाबाद रजि० की ओर से आज नगर के मोहल्ला खैराती खा स्थित आगा साहब की दरगाह में SIR जागरूकता अभियान एवं नए मतदाताओं के वोट पंजीकरण हेतु विशेष कैम्प का सफल आयोजन किया गया। कैम्प का नेतृत्व समिति के नगर प्रभारी आदिल हुसैन एवं वार्ड अध्यक्ष अमन अफरीदी ने किया।

कैम्प का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को SIR फॉर्म को भरने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना, फॉर्म भरने में आ रही परेशानियों को दूर करना तथा अधिक से अधिक नए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना था।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समिति के संरक्षक वारिश अली मिन्ना खानने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने टीम द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं।

संस्थापक फरियाब खान ने बताया कि
“युवा वर्ग को वोटर लिस्ट से जोड़ना बेहद आवश्यक है। जागरूकता की कमी के कारण बहुत से eligible लोग वोट नहीं डाल पाते। सेवा समिति का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।”

नगर प्रभारी आदिल हुसैन ने कहा ऐसे कार्यक्रम हर वार्ड में होने चाहिए,हमारा प्रयास रहेगा जैसे अपने वार्ड के लोगों को मदद पहुंचाई है पूरे शहर के लोग तक पहुंचाई जाए।

कैम्प में क्षेत्र के लोगों को SIR फॉर्म ऑनलाइन तथा ऑफलाइन भरने की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर मौजूद टीम ने आवेदन के दौरान आने वाली तकनीकी दिक्कतों को भी तुरंत ठीक कराया। इसके अलावा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को नए वोटर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया और उनका ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण भी कराया गया।

इस अवसर पर टीम के सभी सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे और लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। कैम्प में अच्छी खासी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और समिति की पहल की सराहना की।

समिति के सदस्यों ने आगे भी शहर के विभिन्न वार्डों में ऐसे जागरूकता कैम्प लगाने की घोषणा की, जिससे अधिक से अधिक लोग SIR प्रक्रिया एवं वोटर पंजीकरण से लाभान्वित हो सकें।

इस दौरान कोषाध्यक्ष तालिब मंसूरी,अमन सलमानी,फरीद खान,अमन खान,जकी सलमानी,रूशद खान,शाहरुख खान, मेहनूरुद्दीन शेख आदि सेवकों ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें