
फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जीवीए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की तरफ से आयोजित होगी जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा इस परीक्षा का नाम टैलेंट हंट एग्जाम दिया गया है, जिसमें दो केंद्र बनाए गए हैं एक ग्रामीण क्षेत्र अर्जुनपुर, सरह एवं शहरी क्षेत्र में एक केंद्र सुनिश्चित किया गया है जहां पर सुबह 10:00 बजे से परीक्षा आरंभ की जाएगी इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लगभग दोनों केंद्रों पर 300/– छात्र प्रतिभा करेंगे, संस्थान के निदेशक विपिन अवस्थी ने बताया कि यह परीक्षा जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की जा रही है जिसका उद्देश्य है छात्रों में शैक्षिक प्रतिभा का समावेश करना एवं भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना इस प्रतियोगिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक स्तर के छात्र को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही सफल छात्र छात्राओं को संस्था में विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति के साथ ही प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय व टॉप टेन छात्रों को आकर्षक पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी संस्था के निदेशक विपिन अवस्थी एवं परीक्षा प्रभारी हर्ष दुबे द्वारा दी गई ।



