
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – अपने नित्य सामाजिक कार्यक्रम के अंतर्गत तथा हमारे रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को मां गंगा सेवा समिति द्वारा सुशासन दिवस एवं सामाजिक सौहार्द दिवस के रूप में मनाया गया। आज के कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों द्वारा महरूपुर सरजू स्थित ईंट भट्टे पर पहुंच कर आर्थिक रूप से वंचित रोज के कामदार मजदूरों के पास पहुंच कर उनकी जीवन की कठिनाइयों के विषय में जानकारी प्राप्त की और शहर के नागरिकों के सहयोग से प्राप्त गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

इस सर्द मौसम में जरूरत के गर्म कपड़े प्राप्त कर मजदूर और उनके परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आज के कार्यक्रम में वीरेंद्र जी, नीटू मिश्रा, किशन बाथम, आशीष मिश्रा एवं आलोक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।


