
फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनपद फर्रुखाबाद के थाना कादरी गेट की आई टी आई चौकी पर पीड़ित ने उधार लिए रुपए वापस न करने की शिकायत पुलिस से की है।
फर्रुखाबाद के मोहल्ला सातनपुर निवासी गोपाल द्विवेदी व शिवम द्विवेदी पुत्रगण श्री रामकिशोर द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के श्याम सुन्दर बाजपेई ने उनसे कुछ समय पहले 50,000-/रुपए नगद लिए थे जो अभी तक उन्होंने नहीं दिए शिकायत कर्ता का कहना हैं कि जब हम लोग रुपए मांगने के लिए फ़ोन करते हैं तो यह फोन नहीं उठाते हैं और कल जब मिले तो खुद गाली गलौज करने लगे और मारपीट का प्रयास किया जब हम लोगो ने अपने रुपए वापस देने के लिए कहा तो उन्होंने रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित शिकायत कर्ता का ने उसके 50 हजार रुपये दिलाने की गुहार पुलिस से लगाई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


