best news portal development company in india

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के गंगा तिरंगा कार्यक्रम में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा जी व प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी हुए सम्मिलित

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज माघ मेला प्रयागराज में धरने पर बैठे पूज्य शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के शिविर में सुबह 10 बजे गंगा तिरंगा कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा जी व प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी सम्मिलित हुए ध्वजारोहण के उपरांत पूज्य शंकराचार्य जी से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने समर्थन पत्र सौंपा ।

 

आम जनमानस को सम्बोधित करते हुए अंकित तिवारी ने कहा की एक मुख्यमंत्री ऐसे थे जिन्होंने राम भक्तों पर गोली नहीं चलाई और अपने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया परन्तु ये मुख्यमंत्री महोदय सन्यासी होते हुए भी बटुकों व सन्यासियों पर लाठी चलवा रहे हैं और उनकी शिखा खींचने वालों पर कोई कार्यवाही भी नहीं कर रहे.. मुख्यमंत्री महोदय का यह कृत्य घोर निंदनीय है!
यह मामला अब बढ़ता जा रहा है अभी मौके पर एक सूचना प्राप्त हुई की बरेली के नगर मजिस्ट्रेट ने शंकराचार्य जी के साथ हुए दुर्व्यवहार व अभी तक सरकार के रूढ़ रवैये की बजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें