best news portal development company in india

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा में आ रहीं कठिनाइयों के निस्तारण हेतु 15 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया

SHARE:

कायमगंज, फर्रूखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के आवाहन पर जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष अमित सेठ के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा में आ रहीं कठिनाइयों के निस्तारण हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली के नाम संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन तहसील कार्यालय पहुंचकर नगर के उप जिलाधिकारी आशीष वर्मा के माध्यम से भेजा गया।
‌

इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल फर्रूखाबाद के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष आलोक सक्सेना, मुस्तफा भाई, जिला उपाध्यक्ष लखपति बाबू सक्सेना,विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी,युवा नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, जिला प्रचार मंत्री अनुराग राठौर, विधानसभा महामंत्री संगम शाक्य ,कोषाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, किराना अध्यक्ष अमित रस्तोगी,दीपक शर्मा,गौरव पांडे, डा० विशाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें