best news portal development company in india

किसान नेता रघुवीर सिंह शाक्य का निधन, किसान नेता राजेश गंगवार ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

SHARE:

कायमगंज, फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से लंबे समय से जुड़े ग्राम चिलसरी निवासी कर्मठ किसान कार्यकर्ता रघुवीर सिंह शाक्य (60) के निधन से संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। किसान नेता राजेश गंगवार ने उनके निधन को किसान संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

रघुवीर सिंह शाक्य 1990 के दशक से संगठन से जुड़े थे। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय सूबेदार सिंह शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह शाक्य तथा जिला संरक्षक छविनाथ सिंह शाक्य के साथ मिलकर किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी। वह किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की कई बड़ी महापंचायतों में शामिल हुए थे। किसान आंदोलन के दौरान वह चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साथ फतेहगढ़ जेल में भी रहे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और किसानों के संघर्ष में उनकी सक्रिय भूमिका को याद करते हुए किसान नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जिला संरक्षक छविनाथ सिंह शाक्य के नेतृत्व में जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार, जिला प्रवक्ता गोपी सिंह शाक्य, शमसाबाद ब्लॉक अध्यक्ष अनेद्र सिंह गंगवार, नगर पंचायत नवाबगंज के नगर महासचिव संजय कुमार, ग्राम अध्यक्ष रफीक खां, मुकीम खां, सोहिल खां सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा भगवान गौतम बुद्ध के चरणों में स्थान मिलने की कामना की। इस दुख की घड़ी में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

यह जानकारी राजेश गंगवार, जिला प्रचार मंत्री, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), भावी प्रत्याशी, जिला पंचायत तृतीय क्षेत्र, शमसाबाद ने मीडिया को दी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें