best news portal development company in india

जिला व तहसील प्रशासन की नाकामी की वजह से बाढ़ की विभीषिका से किसान बर्बाद – मुन्ना लाल सक्सेना

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज भारतीय किसान यूनियन स्वराज की पंचायत कार्यालय मोहल्ला जवाहरगंज कायमगंज में प्रताप सिंह गंगवार की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन मंजेश यादव द्वारा किया गया। पंचायत में प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना ने कहा कि जिला प्रशासन व तहसील मुख्यालय कायमगंज की नाकामी की वजह से गंगा नदी की बाढ़ की विभीषिका से किसान बर्बाद हो गया।फर्रुखाबाद का जिला मजिस्ट्रेट एवं कायमगंज राजेपुर के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार,लेखपालों द्वारा सही समय पर किसानों को बाढ़ की जानकारी नहीं दी गई।जिससे किसानों की गन्ना, मक्का, ज्वार, बाजरा, धान व सब्जियों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई।गंगा नदी के रौद्र रूप ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।किसानों ने समय रहते जानकारी के अभाव में दाल,आटा, नमक, मिर्च,मसाला आदि की व्यवस्था नहीं कर पाया।ईंधन भीग गया।जहां मदद की जरूरत वहां मदद नहीं मिल रही है।जनपद के जिलाधिकारी,तहसीलदार,लेखपालों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर जनपद फर्रुखाबाद से तत्काल हटाया जाए।बाढ़ शांत होने के बाद जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।जिले में भाजपा सांसद, विधायकों का बाढ़ क्षेत्र में अता पता नहीं है।गायब है।
जिला महामंत्री मंजेश यादव ने कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र की पुलियों के ऊपर तेज रफ्तार से लगभग डेढ़ मीटर तक पानी चल रहा है।जिससे आवागमन बाधित है।जान जोखिम में डालकर किसी तरह ग्रामीण लोग पुलिया और सड़कों पर भरे पानी से निकल रहे हैं।पुलिया का निर्माण उच्चिकृत कर पुनः निर्माण कराया जाए। जिसमें बाढ़ के समय आवागमन में दिक्कत ना आए।
बाढ़ग्रस्त क्षेत्र मोती नगला के पूर्व प्रधान कल दिनांक 13 अगस्त 2025 को बाढ़ ग्रस्त पुलिया से कायमगंज से दवा लेकर गांव जा रहे थे।बाढ़ की चपेट में आकर बह गए। जिला प्रशासन तहसील उन्हें खोजने में नाकाम रहा।उनकी लाश बरामद न होने की आशंका है।यदि लेखपाल समय पर ग्रामीणों को बाढ़ की सही जानकारी दे देते तो लोग गंगा की बाढ़ में ना डूबते।न ही सब्जी की फसलें खराब होती है। ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय लेखपालों को बर्खास्त की कार्रवाई की जाए।तहसील, खंड विकास,पुलिस,अधिशासी अभियंता सब शासन को झूठी रिपोर्ट भेज कर शासन को गुमराह कर रहे हैं।जिससे भाजपा सरकार की छवि खराब हो रही है।


पंचायत में मुन्नालाल सक्सेना प्रदेश सचिव, प्रमोद मिश्रा जिलाध्यक्ष,मंजेश यादव जिला महामंत्री, प्रताप सिंह गंगवार जिला उपाध्यक्ष, विपिन ठाकुर जिला उपाध्यक्ष,विनीत सक्सेना मीडिया प्रभारी,तहसील सचिव महिपाल राजपूत, तहसील उपाध्यक्ष विजय शाक्य,अनुज कुमार,श्योराज आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें