best news portal development company in india

विश्व हिंदू महासंघ जिला फर्रुखाबाद में आयोजित 17 सितंबर को अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि संगोष्ठी पर हुई बैठक

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – विश्व हिंदू महासंघ जनपद फर्रुखाबाद की बैठक हिंदुस्तान होटल के सभागार में हुई जिसकी अध्यक्षता पंडित अमरीश जी महाराज ने किया। बैठक में संगठन को मजबूती करने का जोर दिया गया विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी कानपुर जगत पांडे की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी द्वारा नियुक्त जिला अध्यक्ष अनुपम अवस्थी और जिला महामंत्री पियूष दुबे को सभी पदाधिकारी जनों ने माला और अंग वस्त पहना कर स्वागत सम्मान किया गया।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारी जनों में आदित्य दीक्षित, नारायण दत्त द्विवेदी, जिला संयोजक रवि बाजपेई ,मातृशक्ति जिला अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री, आदि लोगो को माला पहना कर स्वागत सम्मान किया गया। संरक्षक आदित्य दीक्षित ने कहा गरीब असहाय कमजोर लोगों के लिए हर संभव आवाज उठाए । संगठन के जिला संयोजक रवि बाजपेई ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को राष्ट्र संत ब्रह्मलीन पूज या अवैद्यनाथ महाराज जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम पूरे प्रदेश में हो रहा है जिसे लेकर जिला अध्यक्ष अनुपम अवस्थी ने स्पष्ट किया की 17 सितंबर को महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी की उपस्थिति होगी और विशिष्ट अतिथि में प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अवस्थी विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी जगत पांडे रहेंगे।

बैठक में नारायण दत्त द्विवेदी ने कहा यह हिंदुत्व संगठन देश प्रदेश में गौरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी संरक्षक में विश्व हिंदू महासंघ कार्य कर रहा है।जनपद फर्रुखाबाद का की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष अनुपम अवस्थी को दी गई है यह संगठन का विस्तार वार्ड स्तर तक किया जाएगा। जिला महामंत्री पीयूष दुबे जी ने कहा संगठन ग्रामीण अंचल में बैठक कर गांव गांव में मजबूती करने की कार्य किया जाएगा ।अध्यक्षता कर रहे पंडित अंबरीश महाराज जी ने कहा संगठित होने का समय आ गया है यह समय रहते न चेते तो हिंदुओं का पतन होना निश्चित है।

मातृशक्ति जिला अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री जी ने कहा मात्र शक्तियों हर समय हिंदुत्व कार्य में दुर्गा शक्ति के रूप में खड़ी मिलेंगी बैठक में नारायण दत्त द्विवेदी जिला अध्यक्ष अनुपम अवस्थी जिला महामंत्री पीयूष दुबे जिला संयोजक रवि बाजपेई जिला अध्यक्ष मातृशक्ति सुनीता अभिनेत्री जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा अमन द्विवेदी प्रशांत द्वेदी नीरज शर्मा अजीत यादव सत्येंद्र यादव रत्नेश पूजा प्रियम दुबे आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें