best news portal development company in india

चोर समझ गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

शमशाबाद, फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – थाना पुलिस ने ग्राम गोदाम नगला निवासी नितिन कुमार पुत्र राकेश कुमार शाक्य को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नितिन की निशानदेही पर गोली मारने में प्रयोग किए गए 12 बोर का तमंचा, एक कारतूस व खोखा बरामद कर लिया है। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले गांव के लोग 19 अगस्त की रात गांव के बाहर चोरों की निगरानी कर रहे थे। गांव के राम औतार शाक्य का 18 वर्षीय पुत्र अनमोल भी निगरानी में शामिल था। अनमोल रात 12:45 बजे घर जा रहा था, अनमोल के गांव में घुसते ही नितिन ने उसे चोर समझ कर गोली मार दी। गोली अनमोल के आंख के नीचे लगी थी। जिसको गंभीर हालत में सैफई अस्पताल में आपरेशन कर निकाला गया था।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें