best news portal development company in india

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने शुरू की कार्यवाही

SHARE:


फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – विगत 27 अगस्त दोपहर 1: 45 पर सोनम नाम की महिला जूनियर स्कूल में रसोईया का काम करती थी वह अपना काम खत्म करके वापस अपने घर पैदल जा रही थी ठीक उसी समय एक मोटरसाइकिल वाले ने उसका एक्सीडेंट कर दिया वह मोटरसाइकिल के.टी.एम 350 सीसी की थी एक्सीडेंट करने वाले का वीडियो और फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया तथा मौके पर चश्मदीद गवाह एक महिला ने बताया घटना के बारे में मोटरसाइकिल के बारे में पता करने पर पता चला कि वह मोटरसाइकिल सोम यादव नामक व्यक्ति की थी जिसका गाड़ी नंबर UP 32 के 85016है यह घटना लकूला रोड थाना कादरी गेट क्षेत्र के अंतर्गत हुई उस महिला की उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में मृत्यु हो गई उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं पति ड्राइवर है घर का भरण पोषण करने के लिए दोनों पति-पत्नी काम करते थे जब कादरी गेट थाने में उस औरत के पति सनी ने FIR दिनांक 30 अगस्त 2025 को थाना कादरी गेट में दिया जिसकी विवेचना कादरी गेट थाने में तैनात कृष्ण कुमार कश्यप सब इंस्पेक्टर को दी गई मगर पुलिस ने इस केस में उदासीनता दिखाते हुए कोई भी पिछले 20 दिनों से कार्यवाही नहीं अपराधी खुलेआम घूम रहा है जब पीड़ित ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडे से न्याय दिलाने के लिए गुहार लगाई उसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडे ने विवेचन कृष्ण कुमार कश्यप सब इंस्पेक्टर तथा कादरी गेट थाना इंचार्ज से टेलीफोनिक वार्ता की तथा तत्काल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की उसके पश्चात थाना कादरी गेट हरकत में आया और अपराधी की मोटरसाइकिल उसके निज निवास से अपनी कस्टडी में ले ली मगर अभी तक अपराधी फरार है पुलिस की पहुंच से बहुत दूर यह बहुत बड़ा प्रश्न चिह्न कादरीगेट फर्रुखाबाद के थाना इंचार्ज और सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार कश्यप के ऊपर लगता है अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के बढ़पुर ब्लॉक सचिव विनीत शाक्य ने अपनी पूरी सक्रियता दिखाते हुए अपराधी तक पहुंचने के सारे साक्ष्य एकत्रित किए बढ़पुर ब्लॉक सचिव अभिषेक गिहार ने भी पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात एक कर दिया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे ने कहा कि पीड़ित परिवार की अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन हर संभव मदद करेगा और अपराधियों को दंडित कराने का काम करेगा प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडे ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण सक्सेना तथा उनकी पूरी टीम को निर्देश दिया है कि इस कानूनी कार्यवाही में पीड़ित की पूरी मदद की जाए और उसको न्याय दिलाया जाए।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें