best news portal development company in india

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने रात्रि 2:00 बजे पहुंच कर कादरी गेट थाने में कराया समझौता

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – विगत रात्रि 10:00 बजे गणेश ट्रेवल्स से फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही बस में सीट को लेकर बस चालक कंडक्टर तथा यात्रियों में पहले कहा सुनी हुई उसके बाद मारपीट हो गई जिसमें यात्रियों ने बस तथा बस कर्मियों पर पथराव कर दिया जिसके चलते बस की खिड़की के सीसे फूट गए और परिचालक सोनू के सर में पत्थर लगने से लहूलोहान हो गया। उसके पश्चात कादरी गेट थाने की पुलिस ने पहुंचकर 19 यात्रियों को और बस के ड्राइवर तथा कंडक्टर को हिरासत में ले लिया। लोग मदद मांगने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर लल्ला वर्मा के पास पहुंचे सूचना प्राप्त होने के उपरांत उन्होंने तुरंत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडे को सूचित किया प्रदेश अध्यक्ष तुरंत अपने संगठन के सभी पदाधिकारी लोगों के साथ रात्रि 12:00 बजे कादरी गेट थाने पहुंच गए उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता करना चाहते थे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडे ने दोनों पक्षों का समझौता कर के न्यायपूर्ण तरीके से दोनों पक्षों को आगे होने वाली समस्याओं से मुक्त करवाया तथा यात्रियों को उनके घर जाने की भी व्यवस्था करवाई। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के बढ़पुर ब्लॉक महामंत्री मोहम्मद फरमान खान बढ़पुर ब्लॉक सचिव अभिषेक गिहार युवा नेता शिवम वर्मा, लोधी महासभा के युवा नेता सत्यम वर्मा तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के 20 से अधिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडे ने कहा की अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन प्रत्येक पीड़ित कमजोर असहाय व्यक्ति के साथ 24 घंटे मदद करने के लिए खड़ा है जो भी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन से मदद मांगेगा उसको पूरे उत्तर प्रदेश में निस्वार्थ भाव से मदद मिलेगी यही हमारे संगठन का उद्देश्य है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें