best news portal development company in india

सट्टा माफिया हसनैन और उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – गैंगेस्टर एक्ट के तहत सट्टा माफिया हसनैन और उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है| रविवार को भी माफिया के पुत्र व पुत्रबधू के नाम दर्ज लगभग दो करोड़ 40 लाख की अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया।तहसीलदार सदर सनी कनौजिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स शहर के मोहल्ला गणेश प्रसाद स्ट्रीट पंहुची| जहाँ शहर के खटकपुरा सिद्दीकी निवासी सट्टा माफिया हसनैन पुत्र जुम्मन के पुत्र मो. मेराज खां व पुत्र बधू उन्सा खानम के नाम दर्ज व्यवसायिक भवन जिसकी अनुमानित लागत दो करोड़ चालीस लाख रूपये है को कुर्क किया गया| ह्सनैन की अब तक जिला प्रशासन 23 करोड़, 68 लाख 96 हजार 255 रूपये की सम्पत्ति कुर्क कर चुका है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें