
कायमगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज – भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला संरक्षक एवं प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति सत्य प्रकाश अग्रवाल जी एवं नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष रही एवं हमारे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला प्रदेश चेयरमैन श्रीमती मिथलेश अग्रवाल द्वारा ट्रांसपोर्ट चौराहा की चारों दिशाओं एवं सी पी तिराहे पर सिग्नल लाइट लगवा दी गई है ।विधवत चालू भी करवा दिया गया है भीषण जाम की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में उनका यह योगदान कायमगंज के लिए एक वरदान साबित होगा और जाम की स्थिति से छुटकारा भी मिलेगा सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें यह हम लोग जनता से अपील करते हैं हमारे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल जी एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महिला चेयरमैन मिथिलेश अग्रवाल जी लगातार समाज के लिए कुछ न कुछ योगदान करती ही रहती हैं मैं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं ।



