
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के तत्वाधान में स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत कम उम्र में शहीद हुए सरदार भगत सिंह जी की 118 वीं जयंती उनकी प्रतिमा पर बद्री विशाल महाविद्यालय में दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का आयोजन कर मनाई गई। व माला अर्पण हुआ जोरदार उद्घोष हुआ भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद वंदे मातर ।

इस दौरान प्रीति तिवारी कवित्री को महिला प्रकोष्ठ का कानपुर मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। धार्मिक प्रकोष्ठ के संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा हमें शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए क्योंकि आज हम उनकी ही वजह से खुली हवा में सांस ले रहे हैं। प्रदेश महासचिव नारायण दत्त द्विवेदी ने कहा जलियांवाला कांड से प्रेरणा लेकर क्रांतिकारी गतिविधियों मेंसरदार भगत सिंह ने देश के प्रति अपने प्राणों को सर्वत्र निछावर कर दिया,, उनके माता-पिता को ऐसे पुत्र को जन्म देने के लिए मैं शत-शत प्रणाम करता हूं।

जिला अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा क्रांतिकारियों के कार्यक्रमों को बढ़-चढ़कर करना चाहिए और सभी को उसमें भाग लेना चाहिए। युवा आज भटक रहा है उसे सही रास्ते पर चलना चाहिए और भगत सिंह जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ रूबी चतुर्वेदी, डॉक्टर निधि मिश्रा, पूर्व सभासद रामजी बाजपेई ,कुलभूषण श्रीवास्तव ,गौरव मिश्रा ,एडवोकेट विपिन अवस्थी ,अनुपम अवस्थी सुनीता अग्निहोत्री, गुड्डी देवी, प्रशांत मिश्रा ,अमित श्रीवास्तव, मन्नू लाल वर्मा , राहुल वर्मा, शिवम दीक्षित , राज गौरव पांडे, राकेश आनंद, भास्कर अग्निहोत्री सहित आधा सैकड़ा लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वैभव,सोमवंशी ने किया।



