best news portal development company in india

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष बने चन्द्र मोहन दीक्षित को किया गया सम्मानित

SHARE:

मथुरा, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनपद के तेज तर्रार व अनुभवी पत्रकार चंद्र मोहन दीक्षित को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा परिषद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने स्वागत किया गया । समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद लगातार देश में पत्रकारों का विश्वसनीय संगठन बन कर तेजी से उभर रहा है इस कारण मथुरा जनपद में भी हमारी समिति के प्रदेश महासचिव चन्द्र मोहन दीक्षित को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है । यह हमारे लिए गौरव की बात है ।उन्होंने नये जिलाध्यक्ष चन्द्र मोहन दीक्षित को बधाई देते हुए जोरदार स्वागत किया ।
समिति प्रदेश सचिव दीपक सारास्वत ने कहा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा लगातार पत्रकारों के हितों की रक्षा, सुरक्षा और पत्रकारों को सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिसके चलते उत्तर प्रदेश सचिवालय से लेकर अधिकांश राज्यों और जिलों में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की पहचान एक मजबूत संगठन के रूप में उभरी है । नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चन्द्र मोहन दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के द्वारा जो दायित्व मुझे प्रदान किया गया है, उसे वे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगा साथ ही उनके द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए चट्टान की तरह हर समय खड़ा रहूंगा।
चन्द्र मोहन दीक्षित के राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, मथुरा के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने से पत्रकारों में खुशी का वातावरण देखा गया । मथुरा के तमाम दिग्गज पत्रकारों द्वारा चंद्र मोहन दीक्षित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा ने कहा चंद्रमोहन दीक्षित को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का मथुरा जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर समिति ने आज हर्ष व्यक्त करते स्हुवागत किया है । समिति के युवा जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा है कि चंद्रमोहन दीक्षित अत्यंत कर्मठ, जुझारू और पत्रकारों के हितेषी है। उनसे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मथुरा इकाई न केवल सुदृढ़ होगी अपितु मथुरा जनपद के पत्रकारों के भी हित संवर्धित होंगे । इस अवसर पर नरेंद्र दीक्षित, दीपक वर्मा, अर्जुन सिंह सोलंकी, गौरव सक्सेना आदि रहे शामिल । 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें