best news portal development company in india

समर्थ सामाजिक संस्था “ के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज “समर्थ सामाजिक संस्था “ के 11 वर्ष पूर्ण होने एवं संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम “फर्रुखाबाद स्वच्छत्ता अभियान-फर्रुखाबाद मेरा घर “ को 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भव्य वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि डॉ. शिव ओम अम्बर ने संस्था के पिछले ग्यारह वर्षों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को समर्थ संस्था के उद्देश्य से जुड़ने के लिए तीन सूत्र दिए : सकारात्मकता,सहभागिता और संकलशीलता ।


बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने सभी का स्वागत किया और सबको संस्था के विभिन्न कार्यों के बारे में बताया और स्वच्छता के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया ।
संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि संस्था आगे भी स्वच्छता अभियान ,
“वस्त्र सबके लिए”एवं अन्य सामाजिक कार्य करती रहेगी ।
सचिव रोहित सफ्फड़ ने सभी को स्वच्छता के लिए “भारत मेरा घर” के नारे को विस्तार से समझाया और आवाहन किया कि सभी लोग ये संकल्प लें कि स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे ,कभी भी और कहीं भी गंदगी नहीं फैलाएँगे और अगर कोई व्यक्ति उसे गंदगी फैलाते दिखा तो उस गंदगी को स्वयं आगे बढ़कर साफ़ करेंगे ।
तत्पश्चात,नौ अलग अलग विद्यालयों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सहभाग करने वाले छात्रों को ,चित्रकला अध्यापक/अध्यापिका को एवं प्रधानाचार्य को संस्था द्वारा सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया गया ।


कार्यक्रम का संचालन सदस्य अरविंद दीक्षित ने किया ।
अंत में सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई गई ,राष्ट्र गान किया गया एवं नगरपालिका से जुड़े हुए कार्यों का निर्देश पत्र साइन करके देने के लिए कहा गया जिन्हें बाद में नगरपालिका अध्यक्ष को दिया जाना है ।
इस अवसर पर संस्था की कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणु सिगतिया ,अनुराग अग्रवाल,श्रीमती कविता जी ,श्रीमती सुमन रस्तोगी जी ,कन्हैया अग्रवाल ,हर्षित सिगतिया , श्रीमती वैशाली सफ्फड़, तुषार अग्रवाल,कन्हैयालाल जैन आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें