best news portal development company in india

कई जगह नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज समाजवादी आंदोलन के पुरोधा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय माननीय मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की पुण्यतिथि जनपद के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई।

कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के.के. यादव, रामपाल सिंह यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी, सैनिक प्रकोष्ठ एवं अन्य संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि “नेताजी हम सबके अभिभावक थे। उन्होंने हर व्यक्ति के जीवन को किसी न किसी रूप में स्पर्श किया है, जिसे हर समाजवादी भली-भांति समझता है। आज भले ही नेताजी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका साया, उनकी नीतियाँ और उनके विचार आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं। हम सभी समाजवादी उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवाद को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।

इसके उपरांत समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कायमगंज प्रभारी एवं पूर्व प्रत्याशी सर्वश अंबेडकर, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत,जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, विजय अनुरागी सहित अनेक नेताओं ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में रूक्मांगल सिंह, अखिल कठेरिया, सुभाष चंद्र शाक्य, अजीत यादव, नंदकिशोर, मुजाहिद अंसारी, शशांक सक्सेना, मुख्तार आलम, चंद्रेश राजपूत, राजपाल यादव एडवोकेट आदि नेताओं ने भी शिरकत की और नेताजी को नमन किया।

ग्राम राजा नगला में डंपी यादव द्वारा नेताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चारों विधानसभाओं सहित दूर-दूर से प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 1600 मीटर एवं 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर  मेजर एस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अनार सिंह यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, एवं जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस दौरान मेजर एस डी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर अनार सिंह यादव ने ग्रामवासियों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि “नेताजी ने सबसे अधिक कार्य किसानों के लिए किए, इसलिए उन्हें ‘धरतीपुत्र’ कहा गया।”
वहीं विजय यादव ने कहा कि “नेताजी के पदचिन्हों पर चलकर हमें समाजवादी विचारधारा को मजबूत करना चाहिए।”
विवेक सिंह यादव ने कहा कि “आज नेताजी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका बोया समाजवाद का बीज आज फल-फूल रहा है।

प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए पंचम को 5 किलोमीटर और आर्यन राजपूत को 1600 मीटर में प्रथम आने पर मुख्य अतिथियों द्वारा नई साइकिलें भेंट की गईं।

वहीं कायमगंज विधानसभा में पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने एपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, कायमगंज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जहाँ उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि “आने वाले 2027 में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जाएगी।”

इसके अतिरिक्त  जिला समाजवादी युवजन सभा के शिवम यादव द्वारा ग्राम मझोला में नेताजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक शाक्य, रमेश चंद्र कठेरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साथ ही जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव द्वारा बार एसोसिएशन में भी नेताजी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे और नेताजी को नमन किया गया।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें