
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज आवास विकास स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष माननीय चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सभी समाजवादी नेताओं ने जयप्रकाश नारायण जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष शिवम यादव द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें युवजन सभा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर चर्चा करते हुए सभी ने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनपद की प्रत्येक विधानसभा के हर बूथ को मजबूत किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा— “लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने देश को ‘संपूर्ण क्रांति’ का मंत्र दिया था। उन्होंने सत्ता से नहीं, व्यवस्था से टकराने का साहस दिखाया।
आज जब लोकतंत्र पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, तब जयप्रकाश जी के विचार और भी प्रासंगिक हैं।
हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में न्याय, समानता और सच्चे लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी।
समाजवाद का असली अर्थ तभी पूरा होगा जब हर गरीब, किसान और नौजवान को उसका हक़ मिलेगा।”

कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने कहा— “जयप्रकाश नारायण जी ने युवाओं को देश की असली ताकत माना।
उनके जीवन का संदेश है — जनता का विश्वास सबसे बड़ा बल है।
समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष शिवम यादव ने कहा—“जयप्रकाश नारायण जी का जीवन युवाओं के लिए एक प्रकाशपुंज है।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख समाजवादी नेता —
रामशरण कठेरिया, संजय यादव, प्रवेश कटियार, लायक यादव, धीरज राजपूत, मंगल यादव, सुमित कुशवाहा, अनिल यादव, श्यामल यादव, राजपाल यादव, योगेंद्र नाथ मिश्रा, दीपक मिश्रा, पंकज यादव प्रधान, रामपाल यादव फ्रंटल प्रभारी समेत अनेक समाजवादी साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया और अंत में “जयप्रकाश नारायण अमर रहें” के नारे लगाकर सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने दी।


