
कायमगंज, फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – एसडीएम अतुल कुमार सिंह से हुई बांध को लेकर बातचीत विफल। एसडीएम ने संभाला मोर्चा। शमशाबाद के ढाईघाट गंगा नदी के पुल के उत्तरी सिरे पर गंगा बांध संघर्ष मोर्चा का विशाल धरना प्रदर्शन 26/10/2025 से जारी है। यह प्रदर्शन राजकुमार राठौर व समाजसेवी राजपाल यादव एडवोकेट, ग्राम प्रधानों, अन्य नेताओं और ग्रामीणों के संयुक्त संगठन द्वारा 26 अक्टूबर 2025 से शुरु हुआ है साथ ही समाधान ना होने पर धरना जारी रखने का ऐलान किया गया है।

धरना स्थल पर कायमगंज के एसडीएम,अतुल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार और शमशाबाद के थानाअध्यक्ष पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से चल रहे धरने को लेकर बातचीत करने का प्रयास किया।हालांकि, यह बातचीत सफल नहीं हो पायी। एसडीएम अतुल कुमार सिंह की राजकुमार राठौर से काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही परंतु बातचीत विफल होने के बावजूद भी धरना प्रदर्शन जारी रहा और प्रदर्शनकारी अपनी मांग को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे।वहीं समाजसेवी राजपाल यादव (एडवोकेट)ने पीड़ित किसानों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आए और अपनी बात सरकार तक पहुंचाएं जिससे इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो सके।
ग्रामीणो का कहना है यदि सरकार गंगा बांध बनवा देती है तो सभी क्षेत्रीय लोग बाढ़ से होने वाले नुकसान से बच सकेगें।



